शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के जयराम ठाकुर का उदार व्यक्तित्व एक बार फिर सामने आया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कृतज्ञता का परिचय देते हुए मिलने आई एक महिला की मदद की और उनकी मेधावी बेटी को भी छात्रवृत्ति प्रदान की।

फौरन कर दी लाख रुपए की मदद:

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिन दुखियों की मदद करने के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों की मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: गर्भवती पत्नी को एअरपोर्ट पर छोड़ पिया गए परदेश, वीडियो में रोते हुए सुनाई आपबीती

ताजा प्रकरण में जयराम ठाकुर ने मानवता के परिचय देते हुए अपने सरकारी आवास ओक ओवर में मिलने पहुंची एक गरीब महिला को भरण पोषण के लिए लाख रुपए की मदद की।

पति का हो गया है निधन, बेटी है टॉपर:

बता दें कि उक्त महिला दमयन्ती वर्मा राजधनी शिमला की सुन्नी तहसील के अन्तर्गत फरनेवर गांव की रहने वाली है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसके पति का वर्ष 2020 में देहान्त हो गया था। 

जिसके बाद से दो बच्चों और वृद्ध सास-ससुर की सारी जिम्मेदारी उस पर आ गई है। लेकिन कमाई का कोई साधन न होने के कारण आजीविका चलाना अत्यंत कठिन हो गया है।

यह भी पढ़ें: एक्शन में जयराम सरकार: इन दो जगहों के SDM बदले, एक ADM को अतिरिक्त कार्यभार

महिला की स्थिति से अवगत होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भावुक हो गए। उन्होंने फौरन अधिकारियों से निर्देश दिए कि महिला को भरण पोषण के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाए।

मेधावी बेटी को प्रदान की छात्रवृत्ति योजना का लाभ:

साथ ही मुख्यमंत्री को महिला ने बताया कि उसकी बेटी 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की है। साथ ही उसने 95% से अधिक मार्क्स प्राप्त किए हैं। 

यह जानकारी संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक नम्बर हासिल करने वाली महिला की बेटी को नीट की तैयारी के लिए मेधा प्रोत्साहन योजना का लाभ प्रदान किया जाए।