शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बजते ही सूबे में राजनीतिक सरगर्मियों का दौर तेज हो गया है। ऐसे में अब बाहरी राज्यों से अलग-अलग पार्टी के विभिन्न नेताओं का हिमाचल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा आज हिमाचल पहुंची।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मौसम विभाग की ताजा अपडेट- अब 5 दिन बारिश, जानें मानसून की क्या है मौजूदा स्थिति
यहां पर राजधानी शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर देश में नशे के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। लांबा ने सूबे के दो वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल के दो बड़े चेहरे जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग बैठे हैं, लेकिन वह रोजगार के बजाए प्रदेश के युवाओं के लिए चिट्टा व गांजा भेज रहे हैं।
हिमाचल के युवाओं को बर्बाद करने के लिए गुजरात से चिट्टा भेजा जा रहा
अलका ने हिमाचल में फेले नशे को लेकर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे की खेप पहुंचना मुख्यमंत्री की असफलता है। गुजरात सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार हो रहा है। सरकार दोषियों को बचा रही है। युवा रोजगार मांग रहा है, पर युवाओं को नशा परोसा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से एक और दुखद खबर: पूर्व दिवंगत CM वीरभद्र सिंह के साले विक्रम सेन का IGMC में निधन
अलका लांबा बोलीं कि नशे से संबंधित भाजपा ने खबरें गायब करवा दीं। हिमाचल के युवाओं को बर्बाद करने के लिए गुजरात से चिट्टा भेजा रहा है। गुजरात में अदानी के पोर्ट में 3 हजार किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई है। इस संबंध में शिमला में लोग पकड़े गए हैं, जिनका संबंध इसी से है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks