कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सूबे की गरमाई सियासत का तापमान और अधिक बढ़ गया है। दरअसल, कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सीपीएस व विधायक जगजीवन पाल को ग्रामीणों ने थप्पड़ मारकर बुरी तरह से जलील किया है।
मार कर जमीन पर गिरा दिया:
इतना ही कांग्रेस कांग्रेस के इस पूर्व विधायक को धक्का मारकर जमीन पर भी गिरा दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में जहां कुछ लोग पूर्व विधायक जगजीवन पाल से उलझते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ महिलाएं विधायक को बचाती हुई नजर आ रही हैं।
विधायक ने अपने पक्ष में ये कहा:
इसके साथ ही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद सड़क पर बीजेपी के झंडे लगे हुए हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि पूर्व विधायक जगजीवन पाल को बीजेपी के गढ़ में जाना महंगा पड़ गया और भाजपा के समर्थकों ने उन्हें थप्पड़ तक रसीद कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP के वाशिंग मशीन में धुल जाएंगे वीरभद्र के मंत्री के दाग; थाम लिया है जयराम का हाथ
पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने अपने बयान में कहा कि वह किसी शिलान्यास स्थल पर अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे। पुलिस उन्हें रोक रही थी। वह पुलिस से जाने देने का आग्रह कर ही रहे थे कि इतने में स्थानीय लोग भी रोकने के लिए आगे बढे और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने उनके सर पर वार कर दिया।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks