हिमाचल के तीन जिलों में बाढ़ का अलर्ट: जाते-जाते नए रंग दिखाएगा मानसून, चोटियों पर बर्फ़बारी शुरू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के तीन जिलों में बाढ़ का अलर्ट: जाते-जाते नए रंग दिखाएगा मानसून, चोटियों पर बर्फ़बारी शुरू


शिमला
। हिमाचाल प्रदेश में अब मानसून का अंत निकल आ गया है। इस सब के बीच प्रदेश में मौसम जोरदार ढंग से करवट लेने वाला है। इसी कड़ी में प्रदेश की उंचाई वाली चोटियों पर बर्फ़बारी का दौर भी शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, मकवरे, शिकवरे, हनुमान टिब्बा, पिन पार्वती तथा कुंजुम दर्रा में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में गिरावट आई है। 

यह भी पढ़ें: वीरभद्र सरकार के 'अलीबाबा और चालीस चोर' पर चलेगा डंडा; कार्रवाई के लिए चार अफसर नियुक्त

वहीं, दूसरी तरफ शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में आठ सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में आठ सितंबर तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के तीन जिलों शिमला, कुल्लू और किन्नौर में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून की विदाई नजदीक: लेकिन जाने से पहले फिर हो रहा एक्टिव- जारी हुआ अलर्ट

मौसम के बिगड़े मिजाज से जिले के बागवानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में अभी 40 फीसदी सेब की फसल बगीचों में है। लेकिन अच्छे दाम नहीं मिलने से कई बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है।  विभाग द्वारा प्रदेश में  20 सितंबर तक ठीक-ठाक बारिश होने का पुर्वानुमान भी लगाया गया है। इसके बाद मानसून की विदाई तय है। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार प्रदेश में मानसून सीजन में सामान्य बारिश हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ