सावधान! हिमाचल में फर्जी साधुओं का गिरोह सक्रिय, अकेली महिला को देख गलत कार्य को दे रहा अंजाम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सावधान! हिमाचल में फर्जी साधुओं का गिरोह सक्रिय, अकेली महिला को देख गलत कार्य को दे रहा अंजाम

सोलनः
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रही आपराधिक वारदातें थमती नजर नहीं आ रही हैं। जिसके चलते अब महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही सतर्क होने की जरूरत है। 

साधु वेश धर महिलाओं के घर में घुस जाते:

बता दें कि प्रदेश में अब ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है जो साधुओं के वेश में घर-घर जाकर अकेली महिला को देखकर उनको अपने वश में कर के उनके साथ गलत कार्य को अंजाम दे रहे हैं।


जिसकी सूचना सोलन पुलिस के पास आ रही हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। 

वहीं, पुलिस द्वारा लोगों से आग्रह किया गया है कि वह इस तरह के साधुओं व बाबाओं से सावधान व सतर्क रहें। इसके साथ ही पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में गाइडलाइन भी जारी की गई है। 

जिनका पालन महिलाओं को सख्ती से करने को कहा गया है।

  • घर में अकेले होने पर किसी भी अंजान व्यक्ति के लिए दरवाजा ना खोलें।
  • किसी भी साधु व बाबा से अनावश्यक रूप से वार्तालाप ना करें।
  • किसी भी तरह का शक होने पर तुरंत अपने आस पड़ोस में या नजदीक पुलिस थाना या जिला पुलिस सोलन कंट्रोल रूम के फोन नंबर-01972-  223836 से संपर्क करें।
  • किसी भी साधु व बाबा के प्रलोभन व बहकावे में ना आएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ