हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका: 150 पदों पर हो रही भर्ती- यहां जानें डीटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका: 150 पदों पर हो रही भर्ती- यहां जानें डीटेल


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश मे बेरेजगार बैठे युवाओं के पास नौकरी का सुनहरा मौका हाथ लगा है। जी हां बता दें कि सिरमौर जिले में ब्लू स्टार लिमिटिड कंपनी द्वारा आईटीआई ऑप्रेटर वर्कर्स ने 150 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी एसआर कपूर ने साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 150 पदों के लिए पुरुषों के साक्षात्कार लिए जाने हैं।

पद का नाम: आईटीआई ऑप्रेटर वर्कर्स 

पदों की संख्या: 150 पद 

आवेदक की आयु सीमा: 18-30 वर्ष 

शैक्षणिक योग्यताः आईटीआई इलेक्ट्रिकल, फीटर, वैल्डर रैफ्रिज़रेटर व एयर कंडीश्नर, टर्नर, इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन तथा मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। 

ये जरूरी दस्तावेज़ ले जाना ना भूलें: मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफईड, दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, रोजगार पहचान पत्र ले जाना बेहद जरूरी है।

नोटः आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना जरूरी है। 

प्रति माह वेतनः 13,000

साक्षात्कार की तारीखः 7 सितंबर 

साक्षात्कार का समयः  10 बजे

साक्षात्कार की जगहः  क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय , मंडी 

नोटः इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ