कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पुलिस थाना लम्बागांव के तहत पड़ते एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी द्वारा चार युवकों के खिलाफ अलग-अलग जगह ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगाया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 26 सितंबर को दो युवकों की पहले ही गिरफ्तारी कर ली गई थी।
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में हिमाचल के नड्डा और अनुराग बैठे, लेकिन वह रोजगार के बजाए युवाओं को चिट्टा-गांजा भेज रहे'
वहीं, ताजा अपडेट की मानें तो पुलिस ने मामले के संबंध में तीन और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन हैरत की बात तो ये है कि लड़की द्वारा शिकायत में केवल चार युवकों के खिलाफ ही मामला दर्ज करवाया गया था। फिर पुलिस ने पांच युवकों को क्यों गिरफ्तार किया।
पांचों आरोपित की पहचान निवासी गांव उज्जैन के तौर पर हुई
बतौर रिपोर्टस, पीड़िता ने प्रथम रिपोर्ट में चार युवकों के शामिल होने की बात कही थी। वहीं, पुलिस जांच में उसने पांच युवकों के शामिल होने की बात कही। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पांचों आरोपित की पहचान निवासी गांव उज्जैन के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मौसम विभाग की ताजा अपडेट- अब 5 दिन बारिश, जानें मानसून की क्या है मौजूदा स्थिति
बता दें कि एक हफ्ता पूर्व पीड़ित एक 17 वर्षीय लड़की द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि जब वह अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। इस दौरान वहां पर 2 युवकों ने उसने साथ दुराचार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने उसकी एक वीडियो भी बना ली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से एक और दुखद खबर: पूर्व दिवंगत CM वीरभद्र सिंह के साले विक्रम सेन का IGMC में निधन
जिसके करीब दो दिन बाद आरोपितों ने उक्त लड़की को वीडियो वायरल करने का हवाला देकर उसे मिलने के लिए कांगडा बुलाया। जहां उनके दो अन्य साथियों ने नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया। अपने साथ हुई इस घिनौनी वारादात के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks