हिमाचलः 51 वर्षीय अधेड़ ने चुन्नी को खिड़की में बांधा- फिर फंदा बनाकर झूल गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः 51 वर्षीय अधेड़ ने चुन्नी को खिड़की में बांधा- फिर फंदा बनाकर झूल गया


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के बढ़ते मामले कहीं ना कहीं सरकार व प्रशासन की चिंता को बढ़ा रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित हरिपुर से सामने आया है। जहां बीती रात नंदपुर भटोली में एक 51 वर्षीय शख्स ने खिड़की के साथ चुन्नी बांधकर फंदा बनाया और उससे लटक कर अपनी जान दे दी। जिसकी सूचना गांव ग्राम पंचायत के उपप्रधान ने पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: चढ़ाई पर अचनाक से बैक होने लगी HRTC बस, 35 सवारियों ने चलती बस से उतरकर बचाई जान

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस घटना के संदर्भ में सी. आर. पी. सी. की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर आगमी जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी घरवालों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क किनारे तूड़ी इकठ्ठा कर रही महिला को ट्रक ने कुचल डाला, फिर भाग गया ड्राइवर

वहीं, मृतक शख्स की पहचान 51 वर्षीय कश्मीर सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना वीरवार शाम की है। जब कश्मीर सिंह ने अपने निर्माणाधीन घर के कमरे की खिड़की के साथ चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उक्त शख्स ने इतना संगीन कदम क्यों उठाया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का मेडलिस्ट बेटा 'निषाद' पहुंचा घर: पिता के छलके आंसू, मां ने आंचल से ढका लाडले का सिर

इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि व्यक्ति  के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ