सोलनः हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के सोलन जिले स्थित कुमारहट्टी से सामने आया है। जहां सुबह सेवेरे ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: देवभूमि में मासूमों पर जुल्म: फ़रिश्ता बनी पुलिस ने 14 बच्चों को किया रेस्क्यू, बना रखा था लेबर
घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कालका की ओर से एक ट्रक शिमला की ओर जा रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP के गढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक को मारा थप्पड़- धक्का देकर गिराया गया, देखें वीडियो
इस दौरान अप्लाइड फॉर बाइक पर सवार होकर युवक कुमारहट्टी की ओर जा रहा था। इस बीच जब वे फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो आपस में टकरा गए। वहीं, इस हादसे के संदर्भ में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks