हिमाचल: पति ने पूछा- फोन पर किससे बात करती हो? महिला ने खा लिया जहर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पति ने पूछा- फोन पर किससे बात करती हो? महिला ने खा लिया जहर


हिमाचल प्रदेश में आए दिन सामने आने वाले आत्महत्या के मामलों के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक दुखद और चकित करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले के बैजनाथ की ग्राम पंचायत सेहल निवासी एक 32 वर्षीय शादीशुदा महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर मौत को गले लगा लिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 35 वर्षीय शख्स को रंगड़ों ने काटा: 3 बेटियों को पीछे छोड़ गया शख्स- जानें डीटेल

जान गंवाने वाली महिला का नाम विनीता बताया जा रहा है। मृतक महिला का पति कारपेंटर का काम करता था, जिसका नाम अर्जुन बताया जा रहा है। पति ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि बुधवार रात को विनीता किसी से फोन पर बात कर रही थी। 

महिला के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है 

फोन पर बात करने की आवाज सुनने के बाद जब उसने विनीता को फोन करने के लिए पूछताछ की, जिसके बाद उसने जहर खा लिया। सामने आ रही जानकारी के अनुसार विनीता के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इस सुसाइड नोट में विनीता ने अपनी मर्जी से जहर खाने की बात लिखी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 35 वर्षीय शख्स को रंगड़ों ने काटा- 3 बेटियों को पीछे छोड़ गया शख्स

बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे प्रेम संबंध हो सकते हैं और पूर्व में भी विनीता के पति ने उसके मोबाइल जब्त कर लिए थे। पुलिस ने मृतका की बहन ममता से भी पूछताछ की है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ