कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित पुलिस थाना रक्कड़ के तहत आते पंचायत बणी में पेश आए ताजा हादसे में ट्रैक्टर से गिरने की वजह से एक शख्स की जान चली गई। बताया गया कि उक्त शख्स ट्रैक्टर लिए कलोहा से पानी का टैंक भरवाकर बणी की तरफ जा रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के तीन जिलों में बाढ़ का अलर्ट: जाते-जाते नए रंग दिखाएगा मानसून, चोटियों पर बर्फ़बारी शुरू
इस बीच बणी-सदवां मार्ग के मध्य ही एक मन्दिर के पास अचानक से वह ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा और ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद घायल हुए शख्स को किसी तरह देहरा अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान सुनील कुमार उर्फ पैनू (47) पुत्र जैमल सिंह गांव मटू उमरां तहसील रक्कड़ के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक कल: प्रदेश में एंट्री को लेकर मिलेगी ढील, 6 सितम्बर से स्कूल खुलने संभव!
इस हादसे के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बणी की प्रधान बिंदु ठाकुर ने बताया कि सुनील कुमार के घर में उसकी मां व उसका बड़ा भाई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम हेतु मृतक का शव देहरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks