सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित राजगढ़ रोड पर एक व्यक्ति की अपने मकान की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। एएसपी अशोक वर्मा द्वारा इस हादसे की पुष्टि की गई है। उन्होंने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान टेक चंद के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नौकरी का विज्ञापन निकाला नहीं और डेढ़ दर्जन चहेतों की कर दी भर्ती, मिलेगी 1 लाख सैलरी
जान गंवाने वाला शख्स मंडी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। बतौर रिपोर्ट्स, मृतक शख्स अपने परिवार के साथ कोटलानाला के करीब रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के बाद उक्त व्यक्ति अपने मकान की गैलरी में मौजूद था, इसी दौरान अचानक वहां से नीचे सड़क पर गिर गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की वर्दी पहन धौंस दिखाती थी 21 साल की आंचल; ऐसे खुली पोल, होगी जेल
इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया लेकिन तब तक इसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks