हिमाचल में आज भी चार जिंदगियां छीन गया कोरोना: जान गंवाने वालों की उम्र 60+

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आज भी चार जिंदगियां छीन गया कोरोना: जान गंवाने वालों की उम्र 60+


शिमला:
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का दौर जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार शुक्रवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 174 नए मामले सामने आए हैं।

मृतकों के आंकड़ा तीन हजार के पार:

कोरोना से जान गवांने वालों में कांगड़ा जिले में 87 वर्षीय, 72 वर्षीय, 61 वर्षीय परुष व 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला सामिल हैं। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 3592 पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने छोड़ा ससुराल, मायके वालों ने उसके भाई को पीट दिया

कोरोना के 174 नए मामले आज प्रदेश भर में सामने आए हैं। अब तक कोरोना के 2,14,193 मामले आ चुके हैं। इनमें से 2,08,815 ठीक हो चुके हैं। 

कोरोना के सक्रिय मामले अभी भी हजार से अधिक:

जबकि कोरोना के सक्रिय मामले 1767 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 116, चंबा 121, हमीरपुर 249, कांगड़ा 360, किन्नौर 31, कुल्लू 89, लाहौल-स्पीति 37, मंडी 370, शिमला 251, सिरमौर 15, सोलन 79 और ऊना में 49 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें: Ex-CM धूमल ने नए जिलों के गठन को दी सहमति: यहां पढ़ें क्या बोले

बीते 24 घंटों के दौरान 206 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9859 लोगों के सैंपल लिए गए। मृत्यु दर बढ़कर 1.70 फीसदी हुई

ग्रामीण क्षेत्रों के लोग नहीं पहुंच रहे अस्पताल:

वहीं, प्रदेश में मृत्यु दर 1.68 से बढ़कर 1.70 फीसदी हो गई है। मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से यह वायरस फिर से विकराल रूप धारण करने लगा है।

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए फिर से अलर्ट किया है। बीते सप्ताह से प्रदेश में तीन से छह लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल में कोरोना से उन लोगों की मौत हो रही है जो पहले से ही अन्य बीमारी से ग्रसित थे, दूसरे अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों लोगों की भी मौत हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 21 साल का बेटा मिल में मजदूरी कर चलाता था खर्च, रोलिंग मशीन के तले रौंदा गया

ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अभी भी इस बीमारी को लेकर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति गंभीर होने के बाद अस्पताल में पहुंचते है। इस कारण इनको बचाना मुश्किल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ