जयराम कैबिनट का बड़ा फैसला: 14 Sept तक बंद रहेंगे स्कूल, 8000 पदों पर भर्ती

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनट का बड़ा फैसला: 14 Sept तक बंद रहेंगे स्कूल, 8000 पदों पर भर्ती


शिमला
। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में आयोजित की गई यह कैबिनेट बैठक अब समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम् फैसले लिए गए हैं।

14 सितंबर तक स्कूल बंद 

जयराम कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले के तहत हिमाचल प्रदेश में स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों को बंद रखने की तारीख की जानकारी डिजास्टर मैनेजमेंट की नोटिफिकेशन में होगी। नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। कैबिनेट ने 14 सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

8000 पदों पर भर्ती 

सरकार ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्किंग वर्कर्स के 8000 पदों को भरने का निर्णय लिया है। भर्ती होने वाले इन कर्मचारियों में पचास फीसद के लिए अलग से व्यवस्था होगी। 

एंट्री और कार्यक्रम आयोजन के नियमों में कोई बदलाव नहीं 


सूबे में एंट्री और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाए गए नियमों में कोई भी बदलाव प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया गया है। पहले से बनाए गए नियम पूर्ववत लागू रहेंगे। 

नोट: यह खबर अभी ब्रेकिंग हैं, विस्तृत ब्योरा पाने की लिए बने रहें न्यूज़ 4 हिमालायांस के साथ- धन्यवाद 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ