शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों के बावजूद भी सूबे में नशा तस्करों के हौसले टूटने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, अब तो प्रदेश में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी इस धंधे में बढ़-चढ़कर शामिल होने लगी हैं। इसी कड़ी में सूबे की राजधानी शिमला की पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में एक 33 वर्षीय महिला तस्कर को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के ठेकेदारों को दो साल मूर्ख बना लुटे 57 लाख, अब पकड़ कर लाई पुलिस
मामला रोहड़ू उपमंडल से रिपोर्ट किया गया है और महिला उपमंडल के ही अंतर्गत आते समाला की निवासी बताई जा रही है। महिला का नाम सावित्री पत्नी पूर्ण चंद है। आरोपी महिला के पास से 93 ग्राम चरस बरामद की गई है।
पुलिस को देख भागने लगी थी महिला
बताया गया कि पुलिस को इस सम्बन्ध में जानकारी मिली थी कि समाला में एक महिला चरस तस्करी करती है। इसके बाद पुलिस टीम ने प्लान बना कर महिला को नशे की खेप संग गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया गया कि पुलिस ने महिला को उस वक्त पकड़ा जब वह मंगलवार की शाम मेन रोड समाला की तरफ जा रही थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मानसिक रूप से परेशान 31 वर्षीय शख्स चुन्नी का फंदा बना झूला
इस बीच जब महिला ने पुलिस टीम को आते देखा तो वो घबरा गई और भागले लगी। ऐसे में जन पुलिस ने शक के आधर पर महिला को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 93 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफतार कर लिया गया है। महिला के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच अमल में लाई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks