हिमाचलः छुट्टी पर घर आया सेना का जवान साफ़ कर रहा था पिस्तौल, खोपड़ी में लगी गोली- दुखद निधन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः छुट्टी पर घर आया सेना का जवान साफ़ कर रहा था पिस्तौल, खोपड़ी में लगी गोली- दुखद निधन


ऊनाः
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 30 वर्षीय शख्स द्वारा पिस्तौल साफ करते वक्त अचानक से गोली चल गई। जो सीधा उसके सिर में लगी। 

इस बीच आनन-फानन में परिजनो उक्त शख्स को लेकर स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त शख्स सेना का जवान था, जो कि छुट्टी पर घर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः HRTC बस ड्राइवर को थप्पड़ मारने वाली महिला बुरी फंसी, पुलिस लेगी खबर

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। 

मृतक जवान की पहचान 30 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र शैतान सिंह के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलाब सिहं अपनी पिस्तौल साफ कर रहा था। इस बीच अचानक से पिस्तौल से गोली चल गई। इस मामले की पुष्टि हरोली एसएसओ मनोज कौंडल ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ