बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां सेब से भरा कैंटर ब्रेक फेल होने के चलते अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क से पलट कर खाई में जा गिरा। इस हादसे में कैंटर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि सेब से लदा यह कैंटर मनाली से बिहार जा रहा था।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा: तकनीशियन और ड्राइवर समेत भरे जाएंगे ये पद
वहीं, इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया व हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज दोपहर को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर अंबुवाली गरामौडा के पास पेश आया है।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: 8000 पदों पर भर्ती समेत लिए गए यह बड़े फैसले, यहां जानें पूरा ब्यौरा
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए घायल कैंटर चालक ने बताया कि वह मनाली से सेब लोड कर बिहार जा रहा था। इस बीच जब वे गरामौडा पहुंचा तो अचनाक से ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। जिससे कैंटर पलटकर सड़क पर से खाई में जा गिरा। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर दोनों घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। फिलहास पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks