हिमाचल: बेसहारा जानवर को बचाने के चक्कर में खाई में लुढ़की कार, दो लोग थे सवार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बेसहारा जानवर को बचाने के चक्कर में खाई में लुढ़की कार, दो लोग थे सवार



कांगड़ा
। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच कांगड़ा जिले से एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां स्थित पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत आते क्षेत्र सीरा भरो से कुछ दूर बनखंडी के पास एक कार हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। बताया गया कि यह हादसा एक बेसहारा जानवर को बचाने के चक्कर में पेश आया। जब इटिओस कार चंडीगढ़ से मैक्लोडगंज की तरफ जा रही थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के राशन कार्ड धारकों को राहत: सरसों तेल पर मिलेगा वाला अनुदान बढ़ा- मंत्री ने खुद बताया

इस बीच कार जब बगलामुखी से कुछ मोड़ आगे आई, तो वहां सड़क पर बेसहारा पशु बैठे हुए थे। जिन को बचाने केचक्कर में कार सड़क से लगभग 20-25 फुट नीचे लुढ़क गई। बताया गया कि हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक शख्स घायल हुआ है। हादसे में चालक को कोई चोट नहीं लगी है जबकि साथ बैठे दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: 32 सवारियों को ले जा रही HRTC बस के निकले दोनों टायर: ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ और...

हादसे के बाद घायल हुई सवारी को पहले तो देहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में गनीमत यह रही कि कार नीचे कुछ दूर जाकर झाड़ियों में अटक गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ