चढ़ाई पर अचनाक से बैक होने लगी HRTC बस, 35 सवारियों ने चलती बस से उतरकर बचाई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

चढ़ाई पर अचनाक से बैक होने लगी HRTC बस, 35 सवारियों ने चलती बस से उतरकर बचाई जान


बिलासपुरः
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीते वीरवार को अपने गंतव्य की ओर जाते वक्त HRTC की बस अचानक से बैक होकर पीछे की ओर चलने लग पड़ी। जिस वजह से बस में सवार 35 लोगों के बीच खलबली मच गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क किनारे तूड़ी इकठ्ठा कर रही महिला को ट्रक ने कुचल डाला, फिर भाग गया ड्राइवर

खुद को बचाने के चक्कर में सवारियों ने चलती बस से उतरना शुरू कर दिया। गनीमत यह रही कि सब सवारियां बस से उतर गई नहीं तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हालांकि चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को कंट्रोल रखा। वहीं, बस में बैठी सभी सवारियां एकदम से बस से उतर गईं, जिससे बस रूक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का मेडलिस्ट बेटा 'निषाद' पहुंचा घर: पिता के छलके आंसू, मां ने आंचल से ढका लाडले का सिर

बता दें कि बीते वीरवार शाम के वक्त परिवहन निगम बिलासपुर ब्रह्मपुखर बस बंदला से होकर जा रही थी। इस बीच जब वे बिजली रेस्ट हाउस के पास पहुंची और चढ़ाई चढ़ने लगी तो अचनाक से बस बैक होकर चलने लगी। यह मंजर देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिस वजह से लोगों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः घर से बाहर जाने के बहाने निकली थी 17 साल की बेटी, वो नहीं लौटी- मां पहुंची थाने

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर डिपो को नई बसें इस रोड़ पर भेजनी चाहिए। क्योंकि यह रोड़ चढ़ाई वाली है और काफी छोटा रोड है। इसलिए यहां पर नई बसों को भेजना चाहिए ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं ना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ