हिमाचलः दोस्त के टोकने पर भी कम नहीं की बाइक की स्पीड और अगले ही मोड पर छिन गई जिंदगी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः दोस्त के टोकने पर भी कम नहीं की बाइक की स्पीड और अगले ही मोड पर छिन गई जिंदगी


ऊनाः
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले का है। जहां बीती रात सदर थाना के अतंर्गत पड़ते झलेड़ा के समीप एक बाइक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है।  

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: 8000 पदों पर भर्ती समेत लिए गए यह बड़े फैसले, यहां जानें पूरा ब्यौरा

बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक की तेज रफ्तार होने की वजह से पेश आया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जरी है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय अजय साहा पुत्र वाल्मिकी साहा निवासी बिहार के तौर पर हुई है। जबकि हादसे में घायल हुए युवक की पहचना जमनय सामहो के रूप में हुई है।

दोस्त की बात की अनसुनी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत- 

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब पेश आया जब अजय साहा अपने साथी जनमय सामहो के साथ बाइक पर सवार होकर अंब से ऊना की ओर आ रहा था। इस बीच जनमय ने अपने दोस्त को बाइक की स्पीड धीमा करने को कहा लेकिन उसने उसकी बिल्कुल नहीं सुनी। जिसका नतीजा यह निकला की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर पर जा चढ़ी और सड़क किनारे बने पोल से टकरा गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फर्जी डिग्री दिखा राजस्थान के लड़के ने ले ली नौकरी; ऐसे खुली मामले की पोल

इस मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है। वहीं, पुलिस द्वारा देर शाम अस्पताल में मृतक युवक के मित्र जनमय का बयान कलमबद्ध किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक चालक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक को जब्त कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ