हिमाचल: सड़क किनारे तूड़ी इकठ्ठा कर रही महिला को ट्रक ने कुचल डाला, फिर भाग गया ड्राइवर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सड़क किनारे तूड़ी इकठ्ठा कर रही महिला को ट्रक ने कुचल डाला, फिर भाग गया ड्राइवर


हमीरपुरः
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे तुड़ी इक्टठा कर रही एक महिला को कुचल दिया। जिस से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का मेडलिस्ट बेटा 'निषाद' पहुंचा घर: पिता के छलके आंसू, मां ने आंचल से ढका लाडले का सिर

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान परमजीत पत्नी अमरजीत निवासी गगाल के तौर पर हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः घर से बाहर जाने के बहाने निकली थी 17 साल की बेटी, वो नहीं लौटी- मां पहुंची थाने

बता दें कि महिला अपने पीछे पति व दो बच्चे छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है और उसका पति गांव में ही एक छोटी सी दुकान चलाता है। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। ताकि फरार चल रहे आरोपी ट्रक चालक को पकड़ा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ