ऊनाः हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक वारदातें कहीं से भी थमती नजर नहीं आ रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित हरोली से सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ-साथ अपने पति व उसके भाईयों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने महिला थाना में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP के गढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक को मारा थप्पड़- धक्का देकर गिराया गया, देखें वीडियो
मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2018 में जहान खेलां जिला होशियारपुर पंजाब के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP के वाशिंग मशीन में धुल जाएंगे वीरभद्र के मंत्री के दाग; थाम लिया है जयराम का हाथ
लेकिन कुछ समय बाद उसका पति व उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के साथ मारपीट तक करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि काफी समय तक जुल्म सहन करने के बाद जब परेशान हो गई तो अपने मायके आ गई और यहीं पर आकर रहने लगी। महिला ने बताया कि उसने अपने ससुराल वालों से पूरी तरह से नाता तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कौड़ियों के भाव बेच दी सगे भाई की करोड़ों की जमीन और मकान, इस तरह किया फ्रॉड
लेकिन इस बीच सितंबर महिने की पहली तारीख को अचनाक से उसका पति अपने भाई के साथ उसके मायके आ धमका। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। वह उसके भाई के साथ मारपीट भी की। मारपीट के दौरान महिला के भाई को काफी चोटें पहुंची हैं। जिसके बाद उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks