कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां धर्मशाला के अंतर्गत आते खनियारा गांव के अघंजर महादेव मंदिर में एक व्यक्ति महिला के साथ पूजा कर रहा था। जहां पूजा करने पर साधू ने आपत्ति जताई और व्यक्ति के पीछे डंडा लेकर उसे मामले के लिए दौड़ पड़ा।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 51 वर्षीय अधेड़ ने चुन्नी को खिड़की में बांधा- फिर फंदा बनाकर झूल गया
इस घटना से जुड़ा हुआ एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति साधू से कह रहा है कि यह मंदिर उनका भी है। जिस कारण साधू और उक्त व्यक्ति के बीच बहस हो गई और देखते ही देखते बहस हाथापाई तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: चढ़ाई पर अचनाक से बैक होने लगी HRTC बस, 35 सवारियों ने चलती बस से उतरकर बचाई जान
वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह साधू डंडा लेकर उक्त व्यक्ति पर वार कर रहा है और उक्त शख्स खुद को बचाने के लिए मौके से भागते हुए दिखाई दे रहा है। बता दें कि खनियारा गांव में भगवान शिव जी का प्राचिन मंदिर है। जो अघंजर महादेव के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर व भगवान शिव के लिए लोगों की गहरी आस्था है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks