32 सवारियों को ले जा रही HRTC बस के निकले दोनों टायर: ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ और...

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

32 सवारियों को ले जा रही HRTC बस के निकले दोनों टायर: ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ और...


मंडी
। हिमाचल प्रदेश में आए दिन होने वाले सड़क हादसों के बीच सूबे के मंडी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शैटाधार-चिऊणी-मंडी रूट पर चलती हिमाचल पथ परिवहन की बस के अचानक दोनों टायर निकल गए। बताया गया कि जिस वक्त हादसा पेश आया उस समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे। वहीं, बस का टायर निकलते ही सवार यात्रियों में हडकंप मच गया। हालांकि, बड़े हादसे को टालने में बस चालक की चतुराई काम आई। 

बस में ज्यादातर सवार कॉलेज छात्र और सरकारी कर्मचारी थे

बस में सवार कुछ लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने चलती बस के टायरों में हो रही हरकत को भांपकर बस को वहीं ब्रेक लगा दी। वहीं, घटना के बाद दोनों तरफ से रोड करीब 5 घंटे तक बंद रही। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गनीमत यह रही कि हादसा प्लेन सड़क के बीचोंबीच हुआ जिस कारण बड़ा घटना होने से टल गया। अगर इस प्रकार की घटना कहीं किसी मोड़ पर हो जाती तो हादसा बड़ा रूप धारण कर सकता था। इस दौरान बस में ज्यादातर सवार कॉलेज छात्र और सरकारी कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के भांजे को दोस्तों ने शराब के नशे में पहाड़ से दिया था धक्का; हुआ खुलासा

इस हादसे को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा इस रूट पर पुरानी बस भेज दी जाती है जबकि इस रूट पर एकमात्र बस चलने के कारण भीड़ रहती है। वहीं, स्थानीय पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि यह बस हमेशा ओवरलोड रहती है इसलिए इस रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की भारी जरूरत है, जिस बारे विभाग को प्रस्ताव भी भेजा गया है, लेकिन आज तक इस पर कोई गौर नहीं किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ