शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में आयोजित की गई यह कैबिनेट बैठक अब समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम् फैसले लिए गए हैं।
8000 पदों को भरने का निर्णय लिया
बतौर रिपोर्ट्स, सरकार ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्किंग वर्कर्स के 8000 पदों को भरने का निर्णय लिया है। भर्ती होने वाले इन कर्मचारियों में पचास फीसद के लिए अलग से व्यवस्था होगी। सचिवालय में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े कई विषयों को मंजूरी प्रदान की है।
स्कूल अभी बंद ही रहेंगे
सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर चल रही यथावत स्थिति को जारी रखने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रेजेंटेशन में बताया गया कि स्कूल खोलना अभी उचित नहीं रहेगा, जो स्थिति चल रही है उसे यथावत रखा जाए यानी अभी 14 सितंबर स्कूल नहीं खुलेंगे।
- मंडी जिला के कोटली में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा को मंजूरी प्रदान की है।
- सरकार ने करीब दो दर्जन स्कूलों का दर्जा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
- छह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई।
- सूबे में एंट्री और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाए गए नियमों में कोई भी बदलाव प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया गया है। पहले से बनाए गए नियम पूर्ववत लागू रहेंगे।
- मंत्रिमंडल की बैठक में मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के चनोल में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
- सिरमौर जिले के राजगढ़ में नया स्वास्थ्य खंड कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आवश्यक पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks