हिमाचल: नौकरी का विज्ञापन निकाला नहीं और डेढ़ दर्जन चहेतों की कर दी भर्ती, मिलेगी 1 लाख सैलरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: नौकरी का विज्ञापन निकाला नहीं और डेढ़ दर्जन चहेतों की कर दी भर्ती, मिलेगी 1 लाख सैलरी


शिमला
। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का क्या आलम है, यह बात तो किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद भी सूबे में सरकारी स्तर पर भी नौकरियां देने के मामले में धांधली की जा रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डेढ़ दर्जन लोगों को नौकरी दिए जाने को लेकर एक बड़ी खाबर सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट आज: खुलेंगे स्कूल-घटेगी पाबंदी! नौकरियों के तोहफे समेत ये फैसले संभव; जानें

दरअसल, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने छवि सुधारने और सोशल मीडिया पर इमेज बिल्डिंग के लिए को टर्मिनस आधार पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डेढ़ दर्जन लोगों को नौकरी दे दी है। बताया जा रहा है कि बिना विज्ञापन के सरकारी प्रक्रिया के हुई इन नियुक्तियों में बीजेपी के ही कई पदाधिकारियों और करीबियों को तरजीह दी गई है। हैरान करने वाली सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन नियुक्त कर्मचारियों को तीस हजार से एक लाख तक का वेतन दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की वर्दी पहन धौंस दिखाती थी 21 साल की आंचल; ऐसे खुली पोल, होगी जेल

बता दें कि मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के लिए नियुक्त यह लोग सरकारी कामकाज से जुड़े कंटेंट तैयार कर उसे जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। खास बात यह है कि पहले इसी काम के लिए एक पब्लिक रिलेशन (पीआर) एजेंसी की तलाश की जा रही थी। जिसके लिए चार पीआर एजेंसियों ने आवेदन किया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 21 साल का बेटा मिल में मजदूरी कर चलाता था खर्च, रोलिंग मशीन के तले रौंदा गया

उनकी टेक्निकल स्क्रूटनी भी हो गई लेकिन कोविड काल में करोड़ों रूपए की एक मुश्त बड़ी रकम देने पर होने वाले विवाद से बचने के लिए अब आउटसोर्स नियुक्तियों का सहारा लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी के एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के अलावा कई अन्य को नियुक्ति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज भी चार जिंदगियां छीन गया कोरोना: जान गंवाने वालों की उम्र 60+

इनमें दो लोगों को संसदीय क्षेत्रों में सोशल मीडिया का कामकाज देखने का जिम्मा दिया गया है जबकि अन्य को कंटेंट राइटिंग के अलावा अन्य तरह के काम सौंपे जाएंगे। खास बात यह है कि जिन कामों का जिम्मा इन कर्मचारियों को दिया जा रहा है उस काम को अभी तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भारी भरकम टीम अंजाम दे रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ