शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने सूबे के बेरोजगार को बड़ा तोहफा देते हुए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। जयराम सरकार द्वारा जिन पदों पर भर्तियां करने की मंजूरी दी गई हैं। उनका ब्यौरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।
सभी नव गठित नगर निगमों में निकाली भर्ती
प्रत्येक नवगठित नगर निगम सोलन, मंडी एवं पालमपुर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 15 पदों के सृजन एवं भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि सोलन के प्रत्येक नवगठित एमसी के लिए जेई के दो पद, स्वच्छता पर्यवेक्षक के दो पद, ड्राफ्ट्समैन के स्थान पर जूनियर ड्राफ्ट्समैन का एक पद, पीए के स्थान पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पद और जेओए (आईटी) के चार पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे व मंडी और पालमपुर आउटसोर्सिंग के आधार पर भरे जाएंगे।
इन दो पदों को भी भरने की मंजूरी
बैठक में हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 का नियमित आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के दो पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की।
अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे ये पद
कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ तकनीशियन (विद्युत) के 12 पदों को अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने को भी अपनी सहमति दी है।
यहां ड्राइवर के चार पदों पर भर्ती
बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकास खंड प्रागपुर, काजा, बैजनाथ एवं घुमारवीं में चालकों के चार पदों को भरने का निर्णय लिया गया।
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भरने हैं 6 पद
कैबिनेट ने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सह निदेशक के छह पदों को भरने का निर्णय लिया है।
यहां 11 पद होंगे सृजित
कैबिनेट ने विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के सृजन के साथ-साथ मंडी जिले के थलौत में लोक निर्माण विभाग का नया संभाग सृजित करने का निर्णय लिया।
ये स्कूल अपग्रेड कर सृजत किए जाएंगे पद
- बैठक में फतेहपुर क्षेत्र के हाई स्कूल ततवाली और कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र के नधोली को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अपग्रेड करने के साथ-साथ इन स्कूलों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित करने और भरने का भी निर्णय लिया गया।
- शाहपुर क्षेत्र के मिडल करेरी खास और कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में हाई स्कूल जलोत को क्रमशः हाई स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ आवश्यक पदों के सृजन के साथ-साथ सुचारू संचालन के लिए भी निर्णय लिया।
- बिलासपुर जिले के स्वारघाट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय री खास को विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों के सृजन एवं भरने के साथ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
- कैबिनेट ने चंबा जिले के चंबा निर्वाचन क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों, झांगी, धामग्रान, ओयल और काकला को विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन और भरने के साथ-साथ सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपग्रेड करने को अपनी मंजूरी दी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks