सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला अंतर्गत कालाअंब में रोलिंग मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। लोगों ने दुर्घटना की वजह को सेफ्टी मानक को नजरअंदाज करना बताया है।
भीषण हादसा देख प्रत्यक्षदर्शियों का दहला दिल:
मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंबा सरिया शक्ति मिल की रोलिंग मशीन की चपेट में आने से वीरवार देर रात 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा इस कदर भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कौड़ियों के भाव बेच दी सगे भाई की करोड़ों की जमीन और मकान, इस तरह किया फ्रॉड
मृतक युवक की पहचान पलहोड़ी निवासी रणधीर पुत्र रितु राम के तौर पर की गई है। शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सुरक्षा मानकों की होती है अनदेखी:
वहीं, हादसे में पुलिस ने आईपीसी की धारा 287 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम दुर्घटना साइट का भी निरिक्षण करेगी और साथ काम कर रहे मजदूरों का बयान रिकॉर्ड करेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना ने छीन ली बहन की जिंदगी; दुःख में पुलिस वाले ने गाया भजन; हो रहा वायरल
गौरतलब है कि उद्योगों में मजदूरों की सेफ्टी नियमों को लेकर समय-समय पर निरीक्षण किया जाना चाहिए, क्योंकि अक्सर ही उद्योगों खासकर लोहा उद्योगों में सेफ्टी पैरामीटर को लेकर लापरवाही बरती जाती है। जिस कारण मजदूर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks