सोलनः हिमाचल प्रदेश पुलिस में जावाज़ व होनहार पुलिस कर्मियों की कमी नहीं है और शायद यही वजह है कि वे किसी ना किसी तरह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच जिले के कुम्हारहट्टी में कांस्टेबस के पद पर सेवाएं दे रहे कमलहीर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी चर्चा में रहने का कारण है उनके द्वारा लिखा व गाया गया भजन है।
गाना सुनें और करें समर्थन:
बता दें कि कांस्टेबल कमल हीर की एक वीडियो एलबम ‘‘प्रभु तेरी कैसी माया’’ रिलीज हुई है। जिसमें उनके द्वारा गाई गई पंक्तियों को अगर कोई अपने जीवन में आत्मसार करे तो उसके जीवन की सारी परेशानियां अपने आप कम हो जाएगीं।
बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से सब लोग घरों में कैद हो गए थे। बहुत से लोगों के रोजगार छीन गए थे और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
जिसके चलते कमल हीर के जहन में एक ऐसा भजन तैयार करने का विचार आया था। जिसके जरिए कोरोना काल में लोगों पर जो गुजरी उसे व्यक्त किया जा सके। वहीं इस भजन के माध्यम से लोगों की आपबीती को प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।
गौरतलब है कि 2018 में कांस्टेबल कमल हीर की मौसेरी बहन का देहांत हो गया था। उन्हें अपने बहन से बहुत लगाव था और वह उसे बुलंदियों पर देखना चाहते थे।
दर्द में लिख दिया कहानी एक बेटी का एलबम:
लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह मात्र 17 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह देगी। बस यहीं से कमलहीर द्वारा वीडियो एलबम बनाने की शुरूआत हुई। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर जागरूकता के मकसद से ‘‘कहानी एक बेटी की’’नाम से एक एलबम भी तैयार की थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कौड़ियों के भाव बेच दी सगे भाई की करोड़ों की जमीन और मकान, इस तरह किया फ्रॉड
बता दें कि कांस्टेबल कमलहीर मूलतः धर्मपुर के रहने वाले हैं और अपने व्यस्त समय में से गायकी का शौक पूरा करते हैं। जिसके चलते उन्होंने अब अपना दूसरे भजन की एलबम रिलीज की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks