कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा सूबे में नशा तस्करी के मामलों पर नकेल कसने के लिए लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं और यह जुर्म करने वाले कई सारे लोगों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है लेकिन इन आरोपियों को तो मानो किसी बात का डर ही ना हो। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के कुल्लू जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां पर विशेष अन्वेषण शाखा ने औचक नाकाबंदी के दौरान दो युवकों के पास से चरस की बड़ी खेप बरामद की है।
यह भी पढ़ें: शालिनी अग्निहोत्री की अंगूठी तो मिल गई: पर वहां जहां चोरी के दो दिन बाद ठहरी थीं SP साहिबा
मिली जानकारी के मुताबिक़ विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने लगवैली क्षेत्र के भल्याणी नामक स्थान पर औचक नाकाबंदी के दौरान एक टाटा सूमो गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर उसमें से 3 किलो 244 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन में मौजूद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरा शख्स, रौंदा गया- टूटा दम
अब पुलिस इन दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश चन्द (35) पुत्र राजू राम निवासी गांव कुंगडी, डाकघर शिल्ह व रमन (22) पुत्र नंत राम निवासी गांव द्रुण, डाकघर रोपा, तहसील पधर व जिला मंडी के रूप में की गई है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा द्वारा इस मामले की पुष्टि की गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks