शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर करवट लेने वाला है। जिसकी जानकारी राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने साझा की है। मौसम विभाग की मानें तो 6 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा जबकि प्रदेश में 6, 7 और 8 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, विभाग द्वारा प्रदेश में 20 सितंबर तक ठीक-ठाक बारिश होने का पुर्वानुमान भी लगाया गया है। इसके बाद मानसून की विदाई तय है। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार प्रदेश में मानसून सीजन में सामान्य बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के आगे तस्करों की चालाकी फेल: 4 किलो से ज्यादा चरस और ₹429500 बरामद
बता दें कि 2009 के बाद पहली बार प्रदेश मे बारिश का स्तर गिरा है। अगस्त महीने में इस बार प्रदेश में 44 फीसदी कम बारिश हुई है।
गौरतलब है कि 2009 में अगस्त महीने में 126 मिली मीटर बारिश हुई थी। वहीं, 2021 में 146 मीली मीटर बारिश दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंडी जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सरकार के 'अलीबाबा और चालीस चोर' पर चलेगा डंडा; कार्रवाई के लिए चार अफसर नियुक्त
वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अभी तक 524 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि प्रदेश में 646 मिमी बारिश होने का अनुमान लगाया गया था।
उन्होंने कहा कि यह सामान्य बारिश है, क्योंकि -19 और +19 फीसदी बारिश होने पर इसे सामान्य ही माना जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में अगर इससे कम या ज्यादा हो तो उसमें बारिश का असर पड़ता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks