कल से बदल जाएगा महीना: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखना है जरूरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कल से बदल जाएगा महीना: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखना है जरूरी


शिमला।
आज रात के 12 बजने के साथ ही साल के नए महीने का आगाज भी हो जाएगा। जैसा कि हम सब जानते हैं अक्टूबर का महीना शुरू होते ही फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है। एक के बाद एक लगातार इस महीने में कई त्योहार आने वाले हैं जिस कारण देश के कई प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। 

इस महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर के महीने में कई दिन ऐसे भी आएंगे जब बैंकों में लगातार छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप उसे पहले ही लिस्ट देखकर निपटा सकते हैं। 

  • 1 अक्टूबर: बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन (गंगटोक)
  • 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्य)
  • 3 अक्टूबर: रविवार
  • 6 अक्टूबर: महालय अमावस्ये (अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता)
  • 7 अक्टूबर: लैनिंग्थौ सनमही (इंफाल) के मेरा चौरेन हौबा
  • 9 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
  • 10 अक्टूबर: रविवार
  • 12 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) / (अगरतला, कोलकाता)
  • 13 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) / (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)
  • 14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयु पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
  • 15 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(इंफाल और शिमला को छोड़कर सभी बैंक)
  • 16 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) / (गंगटोक)
  • 17 अक्टूबर: रविवार
  • 18 अक्टूबर: कटि बिहू (गोहाटी)
  • 19 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात/(अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ , मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
  • 20 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)
  • 22 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
  • 23 अक्टूबर: चौथा शनिवार
  • 24 अक्टूबर: रविवार
  • 26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर)
  • 31 अक्टूबर: रविवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ