हिमाचल में 25 से 75 रूपए तक बढे LPG गैस सिलेंडर के दाम- जानें नया रेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में 25 से 75 रूपए तक बढे LPG गैस सिलेंडर के दाम- जानें नया रेट


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश के घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल देश की गैस प्रदाता कंपिनयों द्वारा LPG गैस सिलेंडर के दामों में हर महीने की तरह इस बार भी परिवर्तन किया गया है। जिसकी वजह से मंहगाई के इस दौर में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है। इन गैस कंपनियों द्वारा जहां घरेलू गैस सिंलेंडर के दाम 25 रूपए बढ़ा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी: HPSSC- भरे जा रहे क्लर्क के दर्जन भर से अधिक पद

वहीं, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में 75 रुपए का इजाफा किया गया है। जिसके बाद से इस महीने उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए होम डिलिवरी चार्ज सहित कुल 987 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को 1848 रुपए चुकाने के बाद सिलेंडर मिल सकेगा। बता दें कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर की खरीद पर 31 रुपए की सब्सिडी दी जाती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः छुट्टी पर घर आया सेना का जवान साफ़ कर रहा था पिस्तौल, खोपड़ी में लगी गोली- दुखद निधन

गौरतलब है कि आज से करीब 15 दिन पहले भी सूबे में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए तक का इजाफा किया गया था। वहीं, अब एक बार फिर से दाम बढ़ाए जाने के कारण जनता को करारा झटका लगा है और उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ