शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मौसम के फेरबदल के कारण कहीं भारी बारिश तो कहीं आसमानी बीजली गिरने का दौर जारी है। इतना ही नहीं लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भूस्खलन होने के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः राशन डिपो में मिलेगी पैकेटबंद चीनी, नहीं बढ़ेंगे दाम- सरकार उठाएगी खर्च
इस सब के बीच कांगड़ा जिले के मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कांगड़ा बाईपास के पास भूस्खलन होने की वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है।
वहीं, गुरुवार सुबह यानी आज शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश के कुछ मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में आगामी 30 सितंबर व 1 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चार अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना भी जताई है।
यह भी पढ़ें: मंडी में खेला: राजघराने और कांग्रेस के दिग्गजों की दावेदारी के बीच निगम भंडारी ने मांगा टिकट
वहीं, भूस्खलन की घटनाओं के बारे में बताया जा रहा है कि हाईवे पर ही 10 अलग-अलग जगहों पर पहाड़ी से मलबा गिरा है। इस दौरान एक कार इसकी चपेट में आ गई। जिस वजह से कार का शीशा टूट गया।
गनीमत यह रही की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जबकि कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा सड़क पर से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द सड़क सेवा को सुचारू किया जा सके।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks