शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रामपुर के तहत पड़ते एक डाकघर में राजस्थान के युवक ने नकली सर्टिफिकेट दिखाकर ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी हासिल कर ली।
10वीं की डिग्री नीली फर्जी:
वहीं, जब डाक विभाग ने उक्त युवक से 10वीं का सर्टीफिकेट सत्यापन करवाया तो उसका सर्टीफिकेट नकली पाया गया। जिस पर डाक मंडल के अधीक्षक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। आरोपी युवक की पहचान पुष्पेंद्र सिंह निवासी जयपुर राजस्थान के तौर पर हुई है।
मुख्य डाकघर में मिल गई पोस्टिंग:
इस मामले पर रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक सुधीर चंद ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपित जयपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह रामपुर बुशहर मुख्य डाकघर में ग्रामीण देश सेवक के पद पर तैनात है। इस कार्यालय में उसने 16 फरवरी 2021 को ड्यूटी ज्वाइन की थी।
जहां उसने कार्यालय में 10वीं का सर्टिफिकेट जमा करवाया था। इस बीच सत्यापन के दौरान उक्त युवक का सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया। वहीं, इस मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 व 474 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks