शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने सरकारी डिपो से सस्ता राशन लेने वाले सूबे के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा डिपुओं के माध्यम से मिलने वाले सरसों के तेल पर दिए जाने वाले अनुदान को बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के भांजे को दोस्तों ने शराब के नशे में पहाड़ से दिया था धक्का; हुआ खुलासा
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जयराम सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग बताया कि गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं को डिपो के माध्यम से मिलने वाला सरसों का तेल अब 30 रुपए तथा एपीएल राशन कार्ड धारकों को प्रति लीटर 10 रुपए सस्ता मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 32 सवारियों को ले जा रही HRTC बस के निकले दोनों टायर: ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ और...
बकौल राजेंद्र गर्ग, एपीएल राशन कार्ड धारकों को पहले 5 रुपए अनुदान मिलता था जिसे बढ़ाकर अब 10 रुपए कर दिया है जबकि गरीब वर्ग को डिपो के माध्यम से मिलने व सरसों के तेल पर 20 रुपए अनुदान था जिसे बढ़ाकर अब 30 रुपए कर दिया है जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर पकड़ी गई चरस की बड़ी खेप: 3 किलो से अधिक नशे के साथ दो युवक अरेस्ट
उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को इसका लाभ इसी माह से मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय लगभग 19 लाख 23 हजार 819 राशन कार्डों के माध्यम से लाखों उपभोक्ता डिपो से सस्ता राशन ले रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरसों के तेल पर मिलने वाले अनुदान को बढ़ाया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks