हिमाचल: बिना जानकारी दिए महीने भर से गायब था चपरासी, कारण पूछने पर रजिस्टार को जड़ दिए थप्पड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बिना जानकारी दिए महीने भर से गायब था चपरासी, कारण पूछने पर रजिस्टार को जड़ दिए थप्पड़

शिमला: चपरासी द्वारा असिस्टेंट रजिस्ट्रार को थप्पड़ मारने और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना राजधानी शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का है।

जड़ दिए थप्पड़, काट लिया अंगूठा:

दरअसल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार एचपीयू शिमला यूआईटी डिपार्टमेंट का चपरासी विगत एक महीने से बिना कोई जानकारी दिए ड्यूटी से गायब था। बुधवार की सुबह लगभग 10.30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर आए तो उन्होंने देखा कि चपरासी वहां बैठा है।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून की विदाई नजदीक: लेकिन जाने से पहले फिर हो रहा एक्टिव- जारी हुआ अलर्ट

चपरासी को कार्यालय में देखने पर उन्होंने बिना कोई जानकारी दिए गैरहाजिर रहने का कारण पूछा तो चपरासी भड़क गया और उसने असिस्टेंट रजिस्ट्रार का कॉलर पकड़ लिया। साथ ही तीन-चार थप्पड़ भी मुंह पर जड़ दिए। इसके अलावा दाहिने हाथ का अंगूठा भी दांतों से काट लिया।

यह भी पढ़ें: वीरभद्र सरकार के 'अलीबाबा और चालीस चोर' पर चलेगा डंडा; कार्रवाई के लिए चार अफसर नियुक्त

असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने मामले की शिकायत बालूगंज थाने में दर्ज कराई है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चपरासी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ