शालिनी अग्निहोत्री की अंगूठी तो मिल गई: पर वहां जहां चोरी के दो दिन बाद ठहरी थीं SP साहिबा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शालिनी अग्निहोत्री की अंगूठी तो मिल गई: पर वहां जहां चोरी के दो दिन बाद ठहरी थीं SP साहिबा



मंडी
। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की SP शालिनी अग्निहोत्री की दो अंगूठियां गायब हो गई थीं। इस मामले को लेकर SP साहिबा ने पुलिस के पास शिकायत भी दी थी और तो और उनके घर में काम करने वाले नौकरों की इस मामले को लेकर क्लास भी लगाई थी। इतना ही नहीं पूछताछ किए जाने के बाद एक महिला कर्मी ने जहर तक खा लिया था। इसके साथ ही SP साहिबा और पुलिस द्वारा उसे अंगूठी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरा शख्स, रौंदा गया- टूटा दम

वहीं, अब इस मामले से जुडी एक और अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, SP साहिबा की गायब हुई दोनों अंगूठियां 17 दिन बाद मिल गई हैं। बतौर रिपोर्ट्स, एसपी शालिनी अग्निहोत्री की चांदी और सोने की अंगूठियां फॉरेस्ट रेस्ट हाउस सुंदरनगर के वीआईपी सेट से बरामद हुई हैं। बताया गया कि रेस्ट हाउस के कर्मचारियों को यहां सफाई करते वक्त यह दोनों अंगुठियां मिली, जिसके बाद इसकी जानी पुलिस को दी गई। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक कल: प्रदेश में एंट्री को लेकर मिलेगी ढील, 6 सितम्बर से स्कूल खुलने संभव!

वहीं, सूचना पाते ही मामले को लेकर गठित एसआईयू की टीम ने मौके पर जाकर दोनों अंगूठियों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही यहां काम कर रहे कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री 17 अगस्त को इसी रेस्ट हाउस के वीआईपी सेट में ठहरी थी। मिली जानकारी के अनुसार अंगूठियां चोरी होने की रपट दर्ज होने के 17 दिन बाद ये अंगूठियां मिलने के मामले ने अब कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। 

15 अगस्त को गायब हुई थी अंगूठी- 17 को रेस्ट हाउस में आई थीं SP 

कहा यह भी जा रहा है कि जिस कमरे से बरामदगी हुई है उस कमरे में एसपी मंडी 17 अगस्त को ठहरी थीं जबकि अंगूठियां 15 अगस्त को गुम हुई थीं और उन्होंने इसकी रपट 17 अगस्त को लिखवाई थी, जिसके आधार पर उनके आवास पर कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ भी हुई थी और इसी बीच महिला कर्मचारी ने कथित रूप से फिनायल का सेवन कर लिया था व तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुंदरनगर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के तीन जिलों में बाढ़ का अलर्ट: जाते-जाते नए रंग दिखाएगा मानसून, चोटियों पर बर्फ़बारी शुरू

अभी तक की जांच में यह बात भी सामने आई है कि मामले को लेकर पूछताछ के बाद जिस महिला ने फिनायल निगली थी उसका पति भी वन विभाग में कार्यरत है और उसकी एक अन्य महिला रिश्तेदार भी इसी रैस्ट हाऊस में काम करती है। हालांकि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कह दिया है कि इस मामले में उनके परिवार को पुलिस की तरफ से टारगेट किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के आगे तस्करों की चालाकी फेल: 4 किलो से ज्यादा चरस और ₹429500 बरामद

वहीं, पुलिस रपट के बाद 20 अगस्त को पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों के सामने पूरे कमरे की चैकिंग करवाई थी तब वहां कुछ नहीं मिला था। वहीं, इस वीआईपी सेट में कई लोग रुके और कई बार कमरे की सफाई भी हुई। लेकिन तब यह अंगूठियां किसी को क्यों नहीं दिखाई दी?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ