हिमाचल पुलिस के आगे तस्करों की चालाकी फेल: 4 किलो से ज्यादा चरस और ₹429500 बरामद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस के आगे तस्करों की चालाकी फेल: 4 किलो से ज्यादा चरस और ₹429500 बरामद


बिलासपुरः
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले से रिपोर्ट हुआ है। जहां सदर थाना के अंतर्गत पड़ने वाले बागी सुंगल में पुलिस टीम गश्त पर थी और मौके पर से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक पिकअप वाहन मौके पर आ पहुंचा जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। 

यह भी पढ़ें: वीरभद्र सरकार के 'अलीबाबा और चालीस चोर' पर चलेगा डंडा; कार्रवाई के लिए चार अफसर नियुक्त

वहीं, जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उन्होंने गाड़ी में सवार तीन लोगों के पास से 4 किलो 682 ग्राम चरसे के साथ 4 लाख 29 हजार 500 रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस ने बरामद किए हुए नशे व नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी तस्करों को हिरासत में ले लिया है। वह पुलिस द्वारा तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

तस्करी के लिए आगे चला रखा था पायलट वाहन फिर भी पकड़े गए

आरोपी तस्करों की पहचान जिला मंडी के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तस्कर बड़ी ही चालाकी के साथ नशे की ये बड़ी खेप राज्य से बाहर लेकर जा रहे थे। इतना ही नहीं नशे को सही जगह तक पहुंचाने के लिए तस्करों ने नई तरकीब भी सोची। जिसके अनुसार एक टैक्सी पिकअप के आगे चल रही थी जो तस्करों को पुलिस द्वारा लगाए गए नाके की हर जानकारी दे रही थी। लेकिन पुलिस ने अपनी सूजबूझ से आरोपित तस्करों के इस प्लान पर पानी फेर दिया। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा फैसला: 1 IPS सहित 9 HPS बदले, 1 IAS और 11 HAS भी इधर-उधर

वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वाटर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी तस्कर नशे की ये बड़ी खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ