मंडी: भाईयों से धोखा कर करोड़ों की जमीन कौड़ी के भाव बेचने की खबर सामने आई है। मामला मंडी जिला के बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगला गांव का है। जहां एक व्यक्ति ने अपने दो सगे भाईयों के साथ छल कपट करके उनकी करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव किसी तीसरे को बेच दी।
हाईवे किनारे की थी जमीन और मकान:
बल्ह थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार रूप सिंह नामके एक व्यक्ति ने धोखे से अपने भाईयों की जमीन जोकि नेशनल हाईवे किनारे की है और वहां एक मकान भी बना है को कमल किशोर के हाथों बेच दी। इस मामले की शिकायत पूजा देवी पत्नी राम सिंह ने दर्ज कराई है। आरोपी रूप सिंह पूजा के पति राम सिंह का भाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP के गढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक को मारा थप्पड़- धक्का देकर गिराया गया, देखें वीडियो
रूप सिंह ने अपने षडयंत्र के तहत तकसीम करवाने के बहाने हल्का पटवारी से मिलकर फर्जी कागजात तैयार करवाके बगला में नेशनल हाईवे के साथ लगती उनकी करीब दो बीघे जमीन और मकान कमल किशोर के नाम करवा दिया।
बाद में भाई ने निकलवा लिए 4.90 लाख:
पीड़ित पक्ष का कहना है कि रूप सिंह ने अपने भाईयों से कहा कि तहसीलदार कुछ भी पूछे तो हां में हां कर देना तभी उनके जमीन की आसानी से तकसीम हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP के वाशिंग मशीन में धुल जाएंगे वीरभद्र के मंत्री के दाग; थाम लिया है जयराम का हाथ
जमीन अपने नाम करवाने के बाद कमल किशोर ने दोनों भाइयों के बैंक खाते में पांच लाख और ढाई लाख की राशि जमा करवा दी। जिसके बाद आरोपी भाई रूप सिंह ने चेक के माध्यम से भाई के खाते से 4.90 लाख की निकासी कर ली। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks