ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो दिन पहले चिंतपूर्णी बस अड्डा परिसर में पंजाब के एक युवक को बेहोशी की हालत में पाया गया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं, इस मामले में आ रही ताजा अपडेट की मानें तो करीब दो दिन उपचार के बाद यानी आज सुबह युवक ने अपना दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा देहरा पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल वीडियो: अघंजर महादेव मंदिर में साधू ने पूजा करने से रोका बाद में डंडा लेकर दौड़ाया
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय रवि कुमार निवासी मोगा पंजाब के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक डीजे का काम करता था और वह अपने साथियों के साथ यहां आया हुआ था।
इस मामले पर अस्पताल के एसएमओ डॉ विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जब युवक को अस्पताल लाया गया था तो वह बेहोशी की हालत में था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, पुलिस द्वारा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि अगर युवक अपने साथियों के साथ आया था तो वह यहां अकेला क्यों था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks