मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर में 8 से 10 पुलिस कर्मियों ने किसी पुरानी रंजिश को लेकर एक सेवानिवृत्त फौजी की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए इस वाकये की वीडियो को भी डिलीट करवा दिया। जबकि इस मामले पर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई उक्त फौजी के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिन सीढ़ियों से रोज उतरती थी- उसी से फिसल कर गिरी 70 वर्षीय महिला, दुखद निधन
वहीं, इस मामले पर सुबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त फौजी प्रेम सुख पठानिया ने सुन्दरनगर थाना परिसर के समक्ष अपने जख्म व फाड़े हुए कपड़े दिखाते हुए बताया कि वह कपड़े की दुकान के दुाकनदार से कुछ दिनों पहले उधार दिए दो हजार रूपए वापस मांगने गया था। इस बीच दुकानदार ने तैश में आकर पुलिस बुला ली। जिस पर पुलिस कर्मी उसे पीटते-पीटते बाजार से थाने ले आए।
इंटरनेशनल खिलाड़ी रह चुका है पीड़ित रिटायर्ड फौजी
जहां एसएचओ कमल कांत के आदेश पर 8 से 10 कर्मी उसे डाइनिंग रूम में ले गए। जहां उसकी कर्मियों ने दोबारा पिटाई की। इतना ही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ दिए और उसके साथ गाली गलौच भी की। फौजी का आरोप है कि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज चढ़ा है पुलिस के हत्थे अब बताते हैं।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य का बड़ा बयान: हमारे परिवार से किसी ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया, ना ही ऐसी लालसा
पुलिस ने पुरानी खुन्नस निकालने के लिए उसे पीटा है क्योंकि इससे पहले भी फौजी ने पुलिस के अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी। बता दें कि फौजी प्रेम सुख पठानिया ने 32 साल तक सेना में अपनी सेवाएं दी हैं और कुछ साल पहले ही सुबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे एक इंटरनेशनल खिलाड़ी भी रह चुके हैं और आजकल वे आर्मी सेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः अचानक से छाती में उठा दर्द- अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बचाया जा सका शख्स
वहीं, इस मामले पर सुंदरनगर थाना के एसएचओ कमलकांत का कहना है कि दुकानदार कि शिकायत पर कार्यवाही की गई है। फिलहाल फौजी का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks