ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ते धुंधला क्षेत्र में एक 42 वर्षीय शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उक्त शख्स को अचानक से सीने में दर्द उठा था, इसके बाद अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'चिट्टेबाज' बेटे को पुलिस ने पकड़ा तो सदमे से चली गई पिता की जान
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। मृतक शख्स की पहचान 42 वर्षीय बलदेव सिहं निवासी धुंधला के तौर पर हुई है।
सीएचसी थानाकलां में इलाज के बाद भेजा गया था ऊना
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल यानी गुरूवार शाम के समय अचानक से बलदेव की छाती में दर्द उठने से उसकी तबियत खराब हो गई। जिस पर परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी थानाकलां लेकर पहुंचे। लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस विभाग में 1334 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन, 12वीं पास को भी मौका
जहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks