शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है. जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है.
मेष (Aries) : आज बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है. नए वाहन के खरीदने का भी योग है. क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे. अपने शत्रुओं से बचकर रहें.
वृष (Taurus) : भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा. बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है. उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा. क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं.
मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. क्या न करें- आज अपनी वाणी को अनियंत्रित ना होने दें.
कर्क (Cancer) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें.
सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा. अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें. क्या न करें- आज कोई भी नया काम बिल्कुल भी न शुरू करें.
कन्या (Virgo) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा. सुदूर यात्रा से लाभ होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है. क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं. साथ ही अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks