शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है. जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है.
तुला (Libra) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है. धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी. क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है. क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें.
धनु (Sagittarius) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है. क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें.
मकर (Capricorn) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा. माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें.
कुंभ (Aquarius) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं. यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं. क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. पिता से अनबन न करें.
मीन (Pisces) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे. क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks