शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: यह वर्ष शुभाशुभ वाला रहेगा. चलित वस्तुओं को लेकर चिंता रहेगी. व्यापारी एवं सर्विस वालों के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा. माता-पिता का सहयोग एवं दोस्तों का साथ मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा. महिला वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा.
मेष (Aries) : किसी को उधार में दी हुई राशि आज प्राप्त हो सकती है. देवस्थान की यात्रा के योग रहेंगे. प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी. क्या न करें- किसी को भी अपशब्द न कहें.
वृष (Taurus) : आज आप जोश एवं उत्साह का अनुभव करेंगे, लेकिन क्रोध पर अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी. परिवार में माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा. क्या न करें- दूसरों की बात सुने बिना अपनी बात की रट न लगाएं.
मिथुन (Gemini) : नूतन क्षेत्रों में व्यापारिक पहल को बल मिलेगा. यात्रा की बजाय घरेलू कार्यों पर ध्यान देंगे. क्या न करें- दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें. शत्रु पक्ष से संभलकर रहें.
कर्क (Cancer) : आज आप दूसरों के साथ मिलकर कार्य करेंगे. कुछ व्यावसायिक यात्राएं होंगी. आप अध्ययन में गहरी रुचि रखेंगे. क्या न करें- दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें.
सिंह (Leo) : आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. उसी मेहनत से आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा. क्या न करें- आज नवीन कार्य करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें.
कन्या (Virgo) : अपने घर-परिवार पर ध्यान दें, उनके साथ समय बिताएं. अपने काम को लेकर आज लचीला होना बहुत आवश्यक है. क्या न करें- दूसरों की आवश्यकताओं को न समझने की गलती न करें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks