शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: यह वर्ष शुभाशुभ वाला रहेगा. चलित वस्तुओं को लेकर चिंता रहेगी. व्यापारी एवं सर्विस वालों के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा. माता-पिता का सहयोग एवं दोस्तों का साथ मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा. महिला वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा.
तुला (Libra) : आज काम के बोझ से आप बहुत व्यस्त रहेंगे और तनाव भी महसूस कर सकते हैं. आपको आगे बढ़ते रहने की ऊर्जा मिलती रहेगी. क्या न करें- किसी भी प्रकार का दु:साहस न करें.
वृश्चिक (Scorpio) : किसी विशिष्ट व्यक्ति की राय लाभकारी होगी. आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी. एकाग्रचित होकर कार्य करें. क्या न करें- मित्रों के साथ सिर्फ समय बिताएं उनसे कोई राय न मांगें.
धनु (Sagittarius) : धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी. दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे. निजी संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. क्या न करें- किसी भी कार्य में अति न करें. अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें.
मकर (Capricorn) : आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. क्या न करें- परेशानियों से भागे नहीं, उनका सामना करें.
कुंभ (Aquarius) : उत्पादन-निर्माण के कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. अपनी आय का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में अवश्य खर्च करें. क्या न करें- संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें.
मीन (Pisces) : आज भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे. कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. जिस कार्य में देरी हो उसमें निरंतरता बनाए रखें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks