शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे. आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी होगी. इसके बावजूद आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा.
मेष (Aries) : आज स्वास्थ्य को लेकर भाग-दौड़ हो सकती है. कार्य व व्यापार में नए सूत्र हाथ लगने की संभावना है. क्या न करें- आज जीवनसाथी को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें.
वृष (Taurus) : लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे. अजीविका के साधनों से लाभ रहेगा. निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी. क्या न करें- राजनीति और सामाजिक कार्य करने वालों को आज सतर्क रहना होगा.
मिथुन (Gemini) : आज सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी. निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें. क्या न करें- अनावश्यक विवादों से बचें और नए लोगों से संबंध जोडऩे के पहले पूर्ण विचार करें.
कर्क (Cancer) : आज बच्चों के कारण घर में खुशियां रहेंगी. अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी. क्या न करें- किसी के ऊपर अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें.
सिंह (Leo) : पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी. पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है. क्या न करें- परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है.
कन्या (Virgo) : सहयोग और आशीर्वाद लेते रहें और प्रयास करें कि कोई स्त्री आपसे नाराज न हो. भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा. क्या न करें- सोच को गलत दिशा में भटकने न दें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks