शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव की स्थिति आ सकती है. निजी स्तर पर आप काफी सफल रहेंगे. आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी. जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे.
तुला (Libra) : आज आप अपनों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे. मेहनत एवं अनुभव द्वारा अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे. क्या न करें- आज निवेश से संबंधित किसी भी काम को टाल दें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. धन की आवक बनी रहेगी. खर्च भी बढ़ सकते हैं. विशेष प्रयास करने पड़ेंगे. क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं.
धनु (Sagittarius) : आज आपकी यात्रा सुखद एवं मनोरंजक होगी. जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे. विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें.
मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. धर्म से जुड़े किसी कार्य में पिता या उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें.
कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. क्या न करें-आज अपनी वाणी को किसी के लिए कठोर न करें.
मीन (Pisces) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा. नई जिम्मेदारियों का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा. स्थान परिवर्तन संभव है. क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks