अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी. मित्रों से हुई भेंट से लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. प्रियपात्र के साथ हुई भेंट आनंददायी होगी. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना है. मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें इस साल.
तुला (Libra) : आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. क्या न करें- आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा. परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे. क्या न करें- आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें. आज किसी भी तरह से अपनों से छोटों पर हावी होने की कोशिश न करें.
धनु (Sagittarius) : आज के दिन धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है. विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है. क्या न करें- आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें. सोच-विचारकर ही कदम आगे बढ़ाएं.
मकर (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है. व्यवसाय करने वालों के लिए दिन बेहद ही अनुकूल रहेगा. क्या न करें- आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें.
कुंभ (Aquarius) : आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे. क्या न करें- आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें.
मीन (Pisces) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks